Sarwan Singh Pandher will make a big announcement

Kisan Movement-2 : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान करेंगे Sarwan Singh Pandher, शंभू-खनौरी सहित Dabwali border पर अब भी जुट रही भीड़

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

किसान आंदोलन-2 का आज 13 मार्च को 30वां दिन है। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू-खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर आज दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा ऐलान करेंगे।

बता दें कि किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान-मजदूर मोर्चा द्वारा बड़ा ऐलान किया जाएगा। इस ऐलान के बाद पंजाब और केंद्र की सियासत हिल जाएगी और सरकार किसानों की मांगें पूरी करने के लिए मजबूर हो जाएगी। पंधेर ने कहा कि दोपहर बाद 3 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सरकार पंजाब को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है। हरियाणा को खुली जेल बना दिया है। दिल्ली के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

Sarwan Singh Pandher will make a big announcement - 2

उन्होंने कि भाजपा सरकार 400 पार का नारा दे रही है। केंद्र सरकार ने सीएए लागू किया। सरकार चाहती है कि हिंदू-मुस्लिम और हिंदू-सिख आपस में भिड़ें, लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। पंधेर ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों का हल करना पड़ेगा। मांग पूरी होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।

Whatsapp Channel Join

Sarwan Singh Pandher will make a big announcement - 3

अब तक 9 किसानों की मौत और वार्ता विफल

अब तक किसान आंदोलन में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 पुलिस मुलाजिम भी शामिल हैं। किसान एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने समेत अन्य कई मांगों पर अडिग हैं। अब तक सरकार के साथ हुई चार दौर की वार्ता विफल रही। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे धरने पर डटे रहेंगे। उधर संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है। जिसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी हिस्सा लेंगे।

Sarwan Singh Pandher will make a big announcement - 4