दोस्तों नीमच माता मंदिर Rajasthan के उदयपुर शहर में फतेह सागर झील के किनारे एक पहाड़ी पर स्थित हैं। यह मंदिर उदयपुर के देवाली क्षेत्र में हरी पहाड़ी पर हैं। जहां नीमच माता देवी की पत्थर की मूर्ति स्थापित हैं। यहां भगवान गणेश की मूर्ति और पत्थर के तीन पश्चिमाभिमुख शेर भी हैं।
बता दें कि नीमच माता भटनागर के दोकोट खानदान की कुलदेवी हैं और सभी दोकोट परिवार हर साल हरियाली अमावस्या के अवसर पर इकट्ठा होते है और पूजा करते हैं। लोगों में नीमच माता के प्रति गहरी आस्था हैं। ये मंदिर शहर से उन्नीस कि.मी. की दूरी पर बना हुआ हैं। जिसमें आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े सितारे भी दर्शन के लिए इस मंदिर में पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी हाल ही में इस मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। कहते है नीमच माता के दर्शनों से दरिद्रता दूर हो जाती हैं।

चमत्कारी कुएं में नहारे से लकवा रोग हो जाएगा दूर
वहीं स्थानीय लोगों की मानी जाए तो इस मंदिर में एक चमत्कारी कुआं भी हैं, जहां पर स्नान करने से लकवा रोग और पोलियों जैसी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। वहीं नवरात्रों के अवसर पर मंदिर को खूब सजाया जाता है। मंदिर रोपवे में स्वचालित दरवाजों के साथ 12 हवादार कैबिन है और प्रति घंटे 400 यात्रियों को ले जाने की क्षमता हैं। रोपवे पूरे जनवरी माह में रोजाना सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक संचालित होगा और राउंडट्रिप टिकट की कीमत प्रति यात्री 185 रूपये होगी। रोपवे एक मोनो केबल फिक्स्ड ग्रिप सिस्टम पर चलता है और 500 फुट की उंचाई पर चढ़ता हैं।

रोपवे से 3 मिनट में मंदिर चढ़ाई पूरी
उदयपुर ने हाल ही में दामोदर रोपवेज एंड इंफ्रा लिमिटेड (डीआरआईएल) की एक नई परियोजना मंदिर रोपवे के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की गई हैं। रोपवे फतेह सागर झील की आश्चर्यजनक पृष्ठभूमि के सामने मौजूद है और यह प्रतिष्ठित शहर का नवीनतम और सबसे रोमांचक आकर्षणों में से एक हैं। नीमच माता मंदिर रोपवे प्रतिष्ठित एक कुशल लिंक प्रदान करता हैं। पुष्कर में सावित्री माला रोपवे की सफलता के बाद यह दूसरा रोपवे प्रयास हैं। इससे मंदिर की कठिन चढ़ाई 45 मिनट से घटकर मात्र 3 मिनट रह जाती हैं।







