BJP's election action

BJP का चुनावी एक्शन : राज्यसभा सांसद Krishnalal Panwar बोलें Congress की आपसी लड़ाई ही इन्हें ले डूबेगी, Rohtak में चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू

बड़ी ख़बर राजनीति रोहतक हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके मध्यनजर भाजपा ने देशभर में चलो गांव की ओर कार्यक्रम की शुरूआत की है। हरियाणा के जिला रोहतक में भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कार्यक्रम को लेकर बनाए गए रोहतक के जिला संयोजक एवं भाजपा राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि किस तरह भाजपा की नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाया जाना चाहिए। भाजपा राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन इतना मजबूत है कि बूथ तक ही नहीं, हर पन्ने तक भाजपा की नीतियां पहुंच चुकी हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर बूथ में भाजपा की टीम पहुंचेंगी। टीम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करने के साथ-साथ अन्य लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाना है।

रोहतक 2

बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रदेश में अपना संगठन ही नहीं बना पाई, वह क्या चुनाव लड़ेगी। जिस तरह हरियाणा कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी सामने आ रही है, उससे यह साफ तय है कि इनकी आपस की लड़ाई ही इन्हें ले डूबेगी।

Whatsapp Channel Join

कृष्णलाल पंवार ने कहा कि राहुल गांधी वैसे तो देश जोड़ने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह हरियाणा में अपनी पार्टी को ही जोड़कर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल राजनीति चमकाने के लिए बेवजह की बयानबाजी करते हैं, लेकिन लोग अब इनको सुनने के लिए तैयार नहीं है। पंवार ने कहा कि कांग्रेस चाहे तो घर-घर जाकर घूम ले, लेकिन भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी फूट ही इसका सूर्यास्त है