कुरुक्षेत्र में थीम पार्क थानेसर में सिख संग्रहालय बनाए जाने का पिछले कई दिनों से शहर के कुछ समाजसेवी लोग विरोध कर रहे थे और अनिशिचत कालीन धरना लगाकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय के बाहर भी बैठे थे। जिसके बाद कल विधायक सुभाष सुधा ने सिख संग्रहालय की जगह बदलने का ऐलान किया। जिसके बाद धरना दे रहे समाजसेवी भी धरना समाप्त करके अपने घर चले गए।
वहीं आज सिख संग्रहालय की जगह बदलने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि थीम पार्क में सिख संग्रहालय बनाने का फैसला गलत था। उन्होंने कहा कि सिख संग्रहालय कुरुक्षेत्र में जरूर बनना चाहिए और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास ब्रह्मसरोवर के पास बहुत जमीन खाली पड़ी है वहां पर सिख संग्रहालय बनाया जाए। क्योंकि नेशनल हाईवे के पास पता नहीं कब सरकार जमीन लेगी और कब यह सिख संग्रहालय बनेगा। उससे अच्छा है कि सिख संग्रहालय कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास जो जगह पड़ी है उसी में बनाया जाए।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पिछले की सरकारों में बहुत ही भव्य कार्यक्रम किए जाते थे और धार्मिक कार्यक्रम किए जाते थे। लेकिन जब से भाजपा सरकार ने इसको अंतरराष्ट्रीय रूप देने की बात कही है तब से इसको कमर्शियल बना दिया गया है। अब लोगों को दुकान व झूले आदि के लिए रेंट पर जमीन दी जाती है जिससे पैसा इकट्ठे करने का अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जरिया बना दिया है।