BJP leader Nayab Saini

Kurukshetra : ब्रह्मसरोवर पर छठ पर्व पर आयोजित सास्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे BJP नेता Nayab Saini

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

कुरुक्षेत्र में छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा के द्वारा कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर छठ पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी,थानेसर विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरिंदर सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरजभान कटारिया ने मुख्य रूप से शिरकत की और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। छठ पर्व सेवा समिति ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी का फुल मालाओं के साथ स्वागत किया।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को छठ पर्व की बधाईयां दि। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आज से कुछ साल पहले सिर्फ पूर्वांचल में ही मनाया जाता था। लेकिन आज पूरे देश में छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर हजारों की सख्यां में जो लोग आज आएं है उनका सभी ने दिल से धन्यवाद किया और सभी को छठ पर्व की बधाई दी।

Whatsapp Channel Join