Dead body of a married woman found under suspicious

Kurukshetra : गांव धंतौड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक विवाहिता की लाश, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

कुरुक्षेत्र हरियाणा

समाज कितना भी शिक्षित क्यों न हो गया हो, लेकिन आज भी दहेज के लिए महिलाओं की बलि चढ़ा दी जाती है। ताजा मामला कुरुक्षेत्र के गांव धनतोड़ी से सामने आया है। जहां लड़की पक्ष ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है। लड़की करनाल के इंद्री हल्का की रहने वाली थी। जिसकी शादी कुरुक्षेत्र के गांव धनतोड़ी में हुई थी।

जानकारी देते हुए लड़की के भाई ने कहा कि उसकी बहन की हत्या उसके ससुराल वालों ने साजिश के तहत की है और उसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आज लड़के पक्ष की तरफ से फोन आया कि आपकी बहन बीमार है, लेकिन जब हम पहुंचे तो हमने उसे मृत पाया। लड़की के गले पर चोट के निशान है। वही उनका यह भी आरोप है कि लड़की की मृत्यु कब हुई, इसको लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि दुर्गंध आनी शुरू हो चुकी है। उनका आरोप है कि पहले भी ससुराल वाले उनसे पैसे की डिमांड करते थे और उन्होंने कई बार पहले पैसे दिए भी थे।

उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अभी घर से फरार हैं। वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिसके बाद वह कुरुक्षेत्र नागरिक हड़ताल पहुंचे और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और दो आरोपियों को पुलिस की टीमों द्वारा जांच की जा रही है।

Whatsapp Channel Join