Screenshot 1238 1

Kurukshetra : देश के प्रजातंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है – कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर भारत न्याय यात्रा निकल जा रही है इस पर बोलते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा लगातार देश के प्रजातंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान को खत्म करने के प्रयास किया जा रहा हैं राहुल गांधी ने पहले भी यात्रा निकाली थी और उन्होंने कहा था कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। जिस प्रकार से पार्लियामेंट के अंदर 150 से ज्यादा एमपी को एकदम निलंबित कर देना केवल इस बात के लिए कि वह गृहमंत्री से जवाब मांग रहे थे कहीं ना कहीं आज प्रजातंत्र का हनन हो रहा है।

उसके लिए राहुल गांधी ने दोबारा से पदयात्रा शुरू की है जो मणिपुर से लेकर मुंबई तक चलेगी “भारत न्याय यात्रा” भारत को न्याय चाहिए और न्याय मिल नहीं रहा तो यह यात्रा राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू करेंगे। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा निश्चित रूप से बदलाव की आज स्थित है परंतु यह सरकार जो भी इस सरकार के खिलाफ बोलता है। उसे पर ईडी का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है मैं भी लंबे समय तक विधानसभा में रहा हूं। स्पीकर के पद पर भी कार्य किया है मगर निलंबित करने की बात आती है तो केवल एक या दो दिन निलंबित किया जाता है। पूरे सेशन के लिए विपक्ष को निलंबित करके सीधे तौर पर प्रजातंत्र पर हमला है।

एसवाईएल मुद्दे को लेकर बोले अशोक अरोड़ा

Whatsapp Channel Join

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा यह चुनाव की तैयारी भी है और वह लोगों के बीच भी जाएंगे। एसवाईएल मुद्दे को लेकर बोले अशोक अरोड़ा ने कहा देश के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश की सरकार द्वारा केंद्र की सरकार पर दबाव बनाने की बजाय फिर बातचीत की बात करते हैं अगर बातचीत से समस्या का हल होना होता तो वह पहले ही हो जाता। फिर कोर्ट में जाने की क्या जरूरत थी। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आ चुका है तो प्रदेश की सरकार को केंद्र की सरकार पर दबाव डालना चाहिए कि वह हमारी नहर बनवाई और सरकार केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री के बयान पर अशोक अरोड़ा का पलटवार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए बयान के खिलाड़ी राजनीति का शिकार हो रहे मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए व खिलाड़ियों के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा बड़े दुर्भाग्य की बात है देश के लिए मेडल लाने वाले लोग देश का नाम दूसरे देशों में चमकाने वाले खिलाड़ियों का नाम एक जाति से जोड़कर देखा जाता है। जबकि जो खिलाड़ी होता है वह देश के लिए खेलता है उसकी कोई जाति नहीं होती उन्होंने कहा कि ध्यानचंद हॉकी खेलते थे किसी को उनकी जाति का भी नहीं पता था। देश की सीमा पर जवान शहीद होते हैं वह जाति के लिए नहीं बल्कि देश के लिए शहीद होते हैं, देश के खिलाड़ी हो देश के जवान हो इस प्रकार की बात मुख्यमंत्री को नहीं करनी चाहिए।

पेंशन में बढ़ोतरी पर बोले अशोक अरोड़ा

3 जनवरी को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में पेंशन बढ़ोतरी में लेने वाले फैसले पर बोले अशोक अरोड़ा कांग्रेस ने कहा हुआ है पेंशन बुजुर्गों की हम 6000 करेंगे और मुद्दा तो ओल्ड पेंशन स्कीम का है अगर सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव पास करना है तो ओपीएस का करें और ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करें।