Kurukshetra fog continues, people are shivering from cold

Kurukshetra : कोहरे का प्रकोप जारी, ठंड से ठिठुर रहे लोग, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। हरियाणा में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है,अधिकतर जिलों में आज भी घना कोहरा छाया रहा है। सूर्य भगवान के दर्शनों के लिए लोग तरस रहे है।इतना ही नहीं कई जिलों में दृश्यता शून्य रही है। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे है।

5

कुरुक्षेत्र का हाल भी दूसरे जिलों के जैसा ही है दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसे भी देखने को मिल रहे है। अभी आने वाले दिनों में भी कुरुक्षेत्र वासियों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे आने वाले 3 दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते प्रशासन भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है जहां वाहन चालकों को हिदायते दी जा रही है वही कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा लोगो के वाहनों पर रिफ्लेक्टेड टेप भी लगाई जा रही है,ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

6 1

कुरुक्षेत्र ट्रैफिक एसएचओ रामकरण ने बताया की सड़क दुर्घटना कम हो इसके लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है।उन्होंने कहा की सर्दियों में कोहरे का आना आम बात है लेकिन वाहन चालकों को चाहिए की जरूरत पड़ने पर ही वाहन लेकर घर से निकले और वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करें। दूसरे वाहन से अपने वाहन को उचित दूरी पर चलाए। वही दो पहिया वाहन चालकों को चाहिए की वो हेल्मेट का प्रयोग करे। हेल्मेट न केवल दुर्घटना होने पर आपकी जान बचा सकता ही बल्कि ठंड के प्रकोप से भी बचाए रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा की जो व्यक्ति यातायात नियमों की पालना नहीं करता उनका चालान भी किया जा रहा है ताकि वो आगे के लिए सावधानी बरतें।

Whatsapp Channel Join

4 6

कोहरे का असर लोगो के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। इसको लेकर कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी भी हिदायत दे रहे है।कुरुक्षेत्र सीएमओ ने लोगो को बिना काम घर से न निकलने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा की जो लोग बीमार है उन लोगो को घरों में ही रहना चाहिए खास तौर पर दमे ,दिल और जिन मरीजों को लंबे समय से खांसी की शिकायत है। वही बजुर्गों को सैर न करने की भी सलाह दी है। उन्होंने छोटे बच्चो को लेकर कहा है की छोटे बच्चो को घर में ही रखे और कमरे का तापमान भी उचित रखे ऐसे मौसम में बाहर निकलने पर बच्चो का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।