mandi bajra

Kurukshetra : अनाज मंडी में किसानों ने अव्यवस्थाओंं का लगाया आरोप, एसडीएम और मंडी सचिव बोलें मंडी में की गई हैं सभी व्यवस्थाएं

कुरुक्षेत्र हरियाणा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में 25 सितंबर से धान की सरकारी खरीदी शुरू हो चुकी है, लेकिन पोर्टल में आ रही परेशानियों को लेकर किसान लगातार रोष जता रहे हैं। पिहोवा अनाज मंडी में वीरवार को किसानों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि अनाज मंडी में किसानों के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों में मंडी प्रशासन के प्रति रोष है।

किसानों का कहना है कि गेट पास, जे फॉर्म सहित अन्य कई समस्याओं के चलते किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही धान की सरकारी खरीद नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में उठान कार्य भी नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से अनाज मंडी भरी पड़ी है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से मंडी के बाथरूम तक भी नहीं खोले गए हैं। उन पर भी ताला लगाया हुआ है। इन समस्याओं को लेकर किसानों ने रोष जताया और मंडी प्रशासन से सभी व्यवस्थाएं करने की मांग की।

भविष्य में भी रखा जाएगा किसानों की समस्या का ध्यान

Whatsapp Channel Join

पिहोवा के उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) सोनू राम और पिहोवा मार्केट कमेटी सचिव ने दावा करते हुए कहा कि अनाज मंडी में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में एक जगह पर बाथरूम का ताला लगा होने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना मिलते ही उसको भी तुरंत खुलवा दिया गया। साथ ही मंडी में साफ सफाई की व्यवस्था भी करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को समस्याएं आ रही थी, उनका भी समाधान करवा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों के लिए मंडी में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। भविष्य में भी किसानों को किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।