शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम
कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में शहीद उधम सिंह के 83वां बलिदान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित राज्य के कई बडे नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह को मैं शत-शत नमन करता हूं, जिन पर गोलियों की बौछार हुई।
उधम सिंह ने इंग्लैंड जाने के लिए अपना नाम भी बदल लिया था। शहीद उधम सिंह से युवाओं को प्रेरणा मिलती है, जो कि बचपन से ही सेवाभावी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग को बहुत करीब से देखा था और इंग्लैंड जाकर जनरल डायर को मारने का प्रण लिया। इंग्लैंड पहुंचकर जनरल डायर के सीने में तीन गोलियां मार दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा िक 1940 के बाद शांति दूत महात्मा गांधी की यात्राएं शुरू हुई। शहीद उधम सिंह ने देश के लिए जान दी है।
हरियाणा एक हरियाणवी एक हम सब एक
साीएम खट्टर ने कहा कि देश को बहुत मजबूत करना है। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम सब एक हैं, एक होकर देश की रक्षा करना हमारा दायित्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने कहा है कि देश पहले है। जो पीछे रह गया, उसे साथ लेकर आगे बढ़ना है। हम प्रतियोगिता करें, लेकिन सबको साथ लेकर करें। हरियाणा एक हरियाणवी एक हम सब एक हैं। स्वस्थ समाज के लिए भ्रष्टाचार खत्म करना होगा।
गीता स्थली ज्योतिसर पहुंचे मुख्यमंत्री
इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र ज्योतिसर गीता स्थली पर पहुंचकर क़रीब 205 करोड़ की लागत से बनने वाले ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौक़े पर मुख्यमत्री मनोहर लाल खट़टर के साथ सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, अम्बाला के विधायक असीम गोयल, पर्यटन विभाग के पी एस ओम डी सिन्हा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पूर्व विधायक डा पवन सैनी, भाजपा के ज़िला अध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्ज़ापुर, उपाध्यक्ष घुमन सिंह किरमिच उपस्थित रहे।