Haryana के कुरुक्षेत्र में एनएच-44 पर झिरबड़ी पुल पर हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर मुकेश कुमार की एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बस में सवार 15-20 यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की जांच की।
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम डिपो की बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे झिरबड़ी गांव के पास पुल पर चढ़ने लगी तो आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चालक मुकेश कुमार सहित 15-20 सवारियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा बस के परिचालक और यात्रियों के बयान लिए जा रहे हैं। हादसे में जख्मी सवारियां उपचार के लिए अस्पताल में हैं। अभी तक 5-6 लोग इलाज करवा चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।






