अहेरिया समाज का गांव खेड़ी मारकंडा में हुआ कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र : अहेरिया समाज का गांव खेड़ी मारकंडा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थानेसर विधायक सुभाष सुधा व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूबल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वही समाज के लोगों ने विधायक सुभाष सुधा को समाज के लिए एक प्रदेश की धर्मशाला के लिए कुरुक्षेत्र जिले में जमीन की मांग का मांगपत्र भी सौंपा।

थानेसर विधायक सुभाष सुधा व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूबल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अहेरिया समाज ने देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अंग्रेज देश का खजाना लूट रहे थे, तो उसको अहेरिया समाज ने बचाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अहेरिया समाज मेहनती और कर्मठ समाज है, जिन्होंने 36 बिरादरी में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।