arrest

Kurukshetra : एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की बड़ी कार्रवाई, तहसील कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र

हरियाणा में Anti Corruption Bureau अंबाला टीम ने शुक्रवार को Kurukshetra जिले में कार्यरत तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी को पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

एंटी-करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफल हुई। आरोपी विकास कुमार द्वारा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना के तहत मुआवजा राशि लेने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी-करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम करने की अवज में रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत हरियाणा एंटी-करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर सूचित करें।