Haryana Weather

Hayrana Weather : हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बरसें बादल, जानिए किस जिले में क्या रही स्थिति

कुरुक्षेत्र पानीपत सोनीपत

Hayrana Weather : हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव नजर आया है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। वहीं बारिश से आमजन को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 14 मई तक विक्षोभ के असर से मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ से मौसम में बदलाव की शुरुआत हुई। यहां तेज गति से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे पानीपत में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मडलौडा में बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इससे पहले दोपहर के समय पूर्वी हवा चलने के साथ आसमान में धूप खिली रही। वहीं सोनीपत में रात साढ़े 9 बजे अचानक आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। यहां करीब आधे घंटे तक बादलों की गरजना के साथ बारिश हुई।

बारिश 6

इससे पहले अंबाला में देर शाम अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र बराड़ा में भी तेज बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई। वहीं नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक घंटे बारिश हुई, वहीं कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे लोगों ने गर्मी में काफी हद तक राहत महसूस की है। बारिश के साथ क्षेत्र के कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। वहीं आसमान में बादल छाने और बारिश से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

Whatsapp Channel Join

वहीं कुरुक्षेत्र में जिलाभर की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर उठान की इंतजार में शुक्रवार देर शाम को भी एक लाख 61 हजार 360 क्विंटल गेहूं रहा। जिस पर बारिश का खतरा मंडरा गया। देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धूल उड़ने लगी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि तेज हवाओं के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

बारिश 8

गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। जिसके चलते बाजार भी सुनसान नजर आने लगे थे। किसान और आमजन बारिश होने की आस लगाए हुए थे। लेकिन शुक्रवार को कई जिलों में दोपहर के समय और कई जगह रात के समय अचानक से मौसम ने करवट बदली। पानीपत, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में रात को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की ही गई।

बारिश 5

मौसम विशेषज्ञ से डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से उमसभरी गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया था। शुक्रवार को भी प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में दिन का तापमान 43.0 डिग्री और रात्रि तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

यह रहा दिन का तापमान

सिरसा – 45.0

हिसार – 42.1

भिवानी – 41.3

चरखी दादरी – 41.8 महेंद्रगढ़ – 41.4

अन्य खबरें