Naib Singh Saini

CM सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- वह आम आदमी पार्टी नहीं, अकेला आदमी है

कुरुक्षेत्र विधानसभा चुनाव हरियाणा

लाडवा में आज CM नायब सिंह सैनी ने विभिन्न गांव के तूफानी दौरा किया है और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 90 के 90 हलकों में हमारे चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट ने अपने नॉमिनेशन भर दिए हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दी है।

कमल के चुनाव चिन्ह पर हमारे कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने तीसरी बार देश की बागडोर संभाली है, हरियाणा प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार आएगी और हरियाणा में अभूतपूर्व विकास तेज गति से होंगे। नायब सिंह सैनी ने जनता से अपील की है कि वो बढ़चड़ कर कमल बटन दबाए और तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा की सरकार लाएं। साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए और वह आम आदमी पार्टी नहीं, अकेला आदमी है।

अन्य खबरें..