इनसो के छात्र संवाद सम्मेलन में पहुचें दिग्विजय चौटाला, छात्र चुनाव को लेकर सरकार को दिया समय

कुरुक्षेत्र

हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इनसो के छात्र संवाद सम्मेलन में पहुचें जजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला, छात्र चुनाव को लेकर सरकार को दिया 5 अगस्त तक का समय। वरना 6 अगस्त को इनसो करेगा बड़ा ऐलान।

पूरा मामला विस्तार में…

हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इनसो के छात्र संवाद सम्मेलन में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला पहुंचे। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र चुनाव को लेकर सरकार के पास 5 अगस्त तक का समय है। अगर 5 अगस्त तक सरकार छात्र चुनाव पर कोई घोषणा नहीं करती तो 6 अगस्त को इनसो के कार्यक्रम में छात्र चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस टुकड़ों में बटी हुई है और जब तक वह टुकड़ों में बटी हुई है बहुत अच्छा है। साथ ही दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए छात्र चुनाव बहुत जरूरी है। छात्रों की सभी परेशानियों का अंत छात्र चुनाव से होगा। जिसको लेकर 6 अगस्त को एक बड़ा ऐलान किया जाएगा।