kisan

Kurukshetra में किसानों की महापंचायत शुरू, बड़ी संख्या में किसान पहुंचे

कुरुक्षेत्र

हरियाणा के Kurukshetra के पिपली में आज किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, विशेषकर महिलाएं, अनाज मंडी में इकट्ठा हो चुके हैं। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क है। इससे पहले किसानों ने जींद में भी महापंचायत आयोजित की थी।

किसानों का कहना है कि इस महापंचायत में विभिन्न राज्यों से किसान भारी संख्या में पहुंचेंगे। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सीमाओं को खोलने की मांग के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना है। किसानों का मानना है कि यह महापंचायत उनके अधिकारों और मांगों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रमुख किसान नेता मौजूद

पिपली अनाज मंडी में महापंचायत की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर कई प्रमुख किसान नेता उपस्थित हैं, जिनमें सरवन सिंह पंढेर, अमरजीत सिंह मोहड़ी, जसविंदर सिंह, अशोक बल्हारा, गुरअमनीत सिंह मंगाट, सुखविंदर सिंह चौटाला, मलकीत सिंह घुलामीवाला, मंजीत सिंह राय, सतनाम सिंह साहनी, दिलबाग सिंह गिल और जंग सिंह भटेड़ी शामिल हैं। महापंचायत में किसान नेता अपनी मांगों और भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन कर रहे हैं, जिससे किसानों के आंदोलन को नई दिशा मिलने की संभावना है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें