suicide

Kurukshetra में डॉगी की याद में छात्रा ने किया सुसाइड

कुरुक्षेत्र

Kurukshetra के दीदार नगर में एमए कर रही छात्रा ने अपने पीजी में किराए के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक छात्रा की शिनाख्त 23 वर्षीय गीतिका वासी डीसी कॉलोनी हिसार के रूप में हुई। गीतिका पिहोवा के डीएवी कॉलेज से अंग्रेजी विषय में एमए कर रही थी। गीतिका दीदार नगर में पीजी में किराए के कमरे पर रह रही थी।

परिजनों का कहना है कि गीतिका से उनकी हर रोज बातचीत होती थी। उन्हें कभी नहीं लगा कि वह किसी बात से परेशान है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा मिला कि वह जीना नहीं चाहती है। वह टिंकू डॉगी को बहुत मिस कर रही है।

केयूके चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस ने गीतिका के भाई जतिन के बयान पर इत्तेफाकिया एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस बरामद सुसाइड नोट की लिखाई की जांच कराएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें