cow trampled an old woman to death

Kurukshetra में गाय ने पटक-पटक कर ली बुजुर्ग महिला की जान, पैरों से रौंदा

कुरुक्षेत्र

Kurukshetra में शनिवार को गाय ने पटक-पटक कर बुजुर्ग महिला की जान(cow trampled an elderly woman to death) ले ली। महिला अपने घर के गेट के बाहर खड़ी थी, तभी 3 गाय वहां आईं। जिसमें एक ने महिला को सींगों से पटकने(trampled her with their horns) के साथ पैरों से रौंदा(trampled her underfoot)। मृतक महिला की शिनाख्त 65 वर्षीय गुरदीप कौर निवासी पटेल नगर (कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में रोष(People of the colony are angry) है। लोगों का कहना है कि हर तीसरे दिन पशुओं की वजह से कोई न कोई हादसा होता है, लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता।

जानकारी के मुताबिक घुटनों में परेशानी के चलते बुजुर्ग महिला छड़ी के सहारे बाहर गेट तक आई थी। इसी दौरान गली में आईं 3 गाय में से एक ने महिला पर हमला कर दिया। गाय की टक्कर से बुजुर्ग गली में गिर गई। इसके बाद गाय सींगों से महिला को पटकती रहती। इससे महिला बेसुध हो गई। शरीर से खून निकले लगा, लेकिन गाय इसके बाद भी महिला को पैरों से रौंदती रही। लोग महिला को छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन गाय ने हमला करना जारी रखी। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

cow trampled an old woman to death - 2

महिला के पति बीरेंद्र सिंह ने बताया कि ​​​​​​बताया कि पहले भी पशुओं की वजह से कई लोगों के साथ हादसे हो चुके हैं। कई लोग आज भी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रशासन को भी कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पड़ोस में रहने वाली बबीता नाम की महिला ने बताया कि घटना के करीब 1 घंटे बाद हमला करने वाली गाय ने बछड़े को जन्म दिया। उन्होंने कहा कॉलोनी पशुओं से भारी पड़ी है। हर सड़क हर रास्ते पर आवारा पशु नजर आते हैं। प्रशासन सिर्फ शहर को गोवंश मुक्त के दावे कर रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि पशुओं से निजात दिलाई जाए।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें