पिहोवा में एक युवती को नर्स की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। महिला नेत्री और उसके भतीजे ने युवती से सरकारी नौकरी के नाम पर 4.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेंद्र कौर उर्फ छिंदी, उसके भतीजे रमन और पत्नी आशा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता शालू का आरोप है कि पैसे वापिस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पैसे वापिस मांगे तो पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी
पीड़िता शालू ने बताया कि वह निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है। उसने बताया कि आरोपी रमन और उसकी बुआ छिंदी ने उसे अपने झांसे में लेते हुए कहा कि उनकी हरियाणा सरकार में कई उच्च अधिकारियों और मंत्रियों से जानकारी है। वह उसे सरकारी नर्स की नौकरी दिलवा देंगे।
उन्होंने शालू से नौकरी के नाम पर 4 लाख रुपये और आने जाने का खर्च अलग से लिया। लेकिन कई दिनों बाद उसका जॉइनिंग लेटर नहीं आया तो उसने आरोपियों से पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसके पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह के अनुसार शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरु कर दी है।

