कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने प्रदेश में बाढ़ राहत फंड की हाई कोर्ट के जज से जांच करने की मांग उठाई है। थानेसर के विधायक पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में भेजा गया बाढ़ राहत फंड का पैसा कहां गया, विधायक बाढ़ राहत के समय श्रीनगर में क्या कर रहे थे।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा विधायक पर भड़के
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप एक बार नहीं दो बार हुआ है। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई। लोगों के घरों में पानी घुस आया बरसाती मौसम से पहले फ्लड कंट्रोल बोर्ड की मीटिंग होती है और उपायुक्त से रिपोर्ट ली जाती है कि बाढ़ राहत के लिए कितना पैसा चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो पैसा भेजा उसकी हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोग बाढ़ से त्रस्त थे और विधायक श्रीनगर में घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि घूमने से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन यह जाने का समय ठीक नहीं था।

