केयूके 33वां दीक्षांत समारोह: सीएम को जापानी भाषा का कोर्स करने पर मिला सम्मान

कुरुक्षेत्र

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जापानी भाषा का कोर्स पूरा किया। सीएम को 33वे दीक्षांत समारोह में जापानी भाषा का सर्टिफिकेट भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। वहींं सीएम मनोहर को ऑनलाइन जापानी भाषा कोर्स कंप्लीट करने के लिए सम्मान दिया गया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया सम्मान दिया। वहीं केयू में स्वामी ज्ञानानंद को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम के बाद सीएम ने जापानी भाषा में अपना भाषण दिया।

अलग-अलग भाषाएं सीखने की लग्न-सीएम

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रारंभ से ही उनको अलग-अलग भाषाएं सीखने की लग्न थी। जिसके चलते उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जापानी भाषा का कोर्स किया है। उन्होंने कहा कि जापान से उद्योगपति, वैज्ञानिक व टूरिस्ट गण भी आते रहते हैं। अगर उनसे उनकी भाषा में बातचीत की गई जाए तो स्वभाविक है कि अपनापन महसूस होता है और बातचीत भी आगे बढ़ती है।

जापानी भाषा में तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स सीएम ने किया पूरा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस ऑनलाइन कोर्स के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत कक्षाएं लगाकर अपने 3 माह के सर्टिफिकेट कोर्स को पूरा किया। इसी बैच के कुलपति सोमनाथ सचदेवा भी विधार्थी रहे हैं। उन्हें भी समारोह में डिग्री प्रदान की गई है।

सीएम मनोहर ने जापानी भाषा में दिया भाषण

जापानी भाषा में भाषण देते हुए सीएम ने आदरणीय मुख्य अतिथि और अन्य अतिथि का जापानी भाषा में स्वागत किया। सीएम ने यहां से मानद की डिग्री मिलने के बाद जापानी भाषा का कोर्स किया था। जापानी कोर्स में विश्वद्यालय के कुलपति उनके सहपाठी रहे। इस कोर्स के लिए 30 दिन कक्षा लगी। सीएम ने इसके लिए कुलपति का धन्यवाद किया।

जापानी भाषा में उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि मुझे शुरू से ही अतिरिक्त भाषाएं सीखने का शौक रहा है। इससे पहले उन्होने तमिल में स्कूल सर्टिफिकेट कोर्स पास किया है। भाषा एक ऐसी चीज है जिससे सामने वाले के साथ उसी की भाषा में वार्तालाप करते हैं तो घनिष्ठ संबंध बनता है। जब तमिल भाषी को उनकी भाषा में बुलाएंगे तो वह खुश होगा।