maharaja ranjit singh ki barsi

Kurukshetra : महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के लिए जत्था हुआ रवाना, 21 से 30 जून तक रहेंगे पाकिस्तान

कुरुक्षेत्र

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की रहनुमाई में महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के लिए श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। पाकिस्तान जा रहे यात्रियों ने कहा की पाकिस्तान में हमें हर प्रकार की सुविधा मिलती हैं किसी भी प्रकार का डर नहीं होता हमें वहां पर पाकिस्तान पुलिस से एस्कॉर्ट मिलती है जो बकायदा पायलट साथ चलती है।

24 सिख यात्री Kurukshetra से अमृतसर के लिए रवाना हुए। कल वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे। पाकिस्तान ने हरियाणा प्रदेश से 30 भारतीय तीर्थ यात्रियों को वीजा जारी किया है। जिनमें से आज 24 यात्री पाकिस्तान में गुरुधाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी जहां दिखाई दी। उन्हें अपने गुरु धामों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। कई तीर्थ यात्रियों ने कहा कि हमारा जन्म पाकिस्तान में हुआ था मगर अब हम अपने जन्म के बाद पहली बार अपना जन्म स्थान भी देख पाएंगे।

अन्य खबरें