कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। एन्टी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में गुरबक्श सिंह उर्फ रोमी पुत्र बाज सिंह वासी दयाल नगर शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 सितम्बर 2023 को एन्टी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह की टीम अपराध की तलाश में लाडवा चौंक शाहबाद एनएच-44 पुल के नीचे मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अवतार सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी रवि कालोनी बराडा रोड शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को लाडवा चौंक शाहबाद एनएच-44 पुल के नीचे से काबू किया था।
आरोपी को अदालत पेश कर भेजा जेल
पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारी रणधीर सिंह उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद के सामने आरोपी के कब्जा से 100 ग्राम अफीम बरामद की थी। आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ थाना शाहबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज करके एन्टी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने आरोपी अवतार सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी रवि कालोनी बराडा रोड शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अवतार सिंह को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था।
नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
6 सितम्बर 2023 को प्रभारी एन्टी नारकोटिक सैल निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्ग निर्देश में एन्टी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने मामले में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी गुरबक्श सिंह उर्फ रोमी पुत्र बाज सिंह वासी दयाल नगर शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत पेश किया गया व अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

