ACCIDENTS

Kurukshetra News: जयपुर निवासी एनआईटी STUDENT की ब्रह्म सरोवर में डूबकर मौत

कुरुक्षेत्र हरियाणा

Kurukshetra शहर में अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जयपुर निवासी  कुरुक्षेत्र एनआईटी का  STUDENT ब्रह्म सरोवर में नहाते समय डूब गया। जबकि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

 अनुराग निवासी जयपुर एनआईटी Kurukshetra में इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) द्वितीय वर्ष का STUDENT था। बुधवार को वह अपने दोस्त आदित्य के साथ ब्रह्मसरोवर पर घूमने गया था।

करीब दो बजे दोनों युवक नहाने के लिए ब्रह्मसरोवर में उतर गए। आदित्य तैरना जानता था इस कारण वह नहाने के लिए ब्रह्मसरोवर में बनी रेलिंग के आगे कूद गया। उसके पीछे अनुराग भी रेलिंग से आगे चला गया, जहां वह डूबने लगा।


आदित्य ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, मगर अनुराग डूब गया। शोर मचाने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अनुराग का शव बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अनुराग के परिजनों को सूचना दी गई है। अभी पुलिस ने अनुराग के दोस्त आदित्य के बयान दर्ज किए हैं।
इसके अलावा थाना राजकीय रेलवे पुलिस कुरुक्षेत्र जीआरपी में तैनात एसआई ईशम सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर थाने के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा है।

तलाश करने पर उसका सिर घटनास्थल से कुछ दूर से बरामद हुआ। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि इस व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की होगी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रख दिया है।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *