Rewari

Kurukshetra: पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली

कुरुक्षेत्र

हरियाणा के Kurukshetra में पत्नी अपने पति की मौत का सदमा सह नहीं सकी। सदमें के कारण महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को सुबह महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

बता दें कि महिला की पहचान शिवानी (35) के नाम से हुई। वह चक्रवर्ती मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहती थी। करीब 25 दिन पहले उसके पति की मौत हुई थी। उसके पति की मौत 5 जनवरी को हुई थी।

10 साल पहले अनूप के साथ हुई थी शिवानी की शादी

Whatsapp Channel Join

UP के गाजियाबाद के रहने वाले रजनीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन शिवानी की शादी करीब 10 साल पहले अनूप के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं थी। 5 जनवरी को जीजा अनूप गर्ग की हिसार जिले के बरवाला में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद से बहन परेशान रह रही थी।

रजनीश ने कहा कि बहन को काफी समझाया गया, लेकिन वह बस अनूप को याद कर रोती रहती थी। इस बीच उसने चुन्नी का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई। जब उसने फंदा लगाया तो घर पर कोई नहीं था। बाद में परिवार वाले घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे सुसाइड करने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत बहन के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिवानी लघु सचिवालय में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य करती थी।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए LNJP अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने आज शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More News…..