Kurukshetra

Kurukshetra में पीएम मोदी विधानसभा की पहली रैली को करेंगे संबोधित

कुरुक्षेत्र विधानसभा चुनाव

Kurukshetra में 14 सितंबर को थीम पार्क में प्रधानमंत्री मोदी की जन आशीर्वाद रैली निकलेगी। यह रैली 23 विधानसभा को और पूरे जिले को टारगेट करेगी। हरियाणा में चुनाव के चलते प्रचार प्रसार की तैयारियां जोरों सोरों से चल रही है। हर तरफ रैलियां और सभाएं लगाई जा रही है, ऐसे में सबसे ज्यादा फोकस कुरुक्षेत्र पर है क्योंकि कुछ ही दिनों में यहां पीएम मोदी की रैली होने वाली है।

पीएम मोदी की सुरक्षा और रैली की सफलता को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उन्हें इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि खासकर कुरुक्षेत्र के आसपास की विधानसभाओं से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को रैली में भागीदारी के लिए प्रेरित करा जाए। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 

लोग रैली में पहुंचेंगे और मोदी को सुनेंगे

कुरुक्षेत्र की रैली का जायजा संयोजक भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने लिया है और कहा है कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की हरियाणा में यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रधानमंत्री चुनावी रैली का आगाज कुरुक्षेत्र की धरती से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें लोग पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री को सुनेंगे और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें