कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र के हल्का लाडवा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने मिशन 2024 का आगाज करते हुए कांग्रेस नेता कवरदीप सैनी द्वारा आयोजित महापरिवर्तन रैली को संबोधित किया। बाबैन अनाज मंडी में आयोजित रैली में जहां भारी भीड़ उमड़ी] वहीं दलित पिछड़ा, किसान, मजदूर के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी ने रैली को कामयाब बना दिया।
वहीं रेली के आयोजक एवं कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कंवरदीप सैनी को क्षेत्र का मजबूत ओबीसी चेहरे के रूप में स्थापित कर दिया। रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, नारायण गढ़ विधायक शैली चौधरी, पूर्व संसदीय सचिव अकरम खान, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, विधायक असंध शमशेर गोगी और कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने शिरकत की।

इस मौके पर कुमारी शैलजा का भव्य स्वागत किया। वहीं कंवरदीप सैनी ने शैलजा को किसान मजदूर के संघर्ष और देश की प्रगति का प्रतीक हल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं बाबैन अनाज मंडी में सजे परिवर्तन रैली के मंच से चांदी का मुकुट पहनाया। रैली में उमड़ी भीड़ देखकर शैलजा ने कंवरदीप सैनी की पीठ थपथपाई और कामयाब रेली की बधाइयां दी । शैलजा ने नूंह मेवात दंगो और फेमिली आईडी को लेकर सरकार को घेरा।

