अस्थाई पुल भी बाढ़ में बहा, अब तो ड्रेन पर पुल बनाए प्रशासन : गुरनाम सिंह चढूनी

कुरुक्षेत्र

पिहोवा ड्रेन पुल को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप व पिहोवा नगर वासियों ने संयुक्त रूप से अनाज मंडी पिहोवा में एक बैठक हुई। जिसमें भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मुख्य रूप से शिरकत की। बैठक में झज्जर हुए ड्रेन पुल को लेकर विचार विमर्श किया गया।

दुकानदारों व लोगों को आने-जाने में परेशानी

भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 8 महीना से पिहोवा ड्रेन पुल झर्झर हालत में है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा उसको बंद कर दिया गया था। बीते दिनों प्रशासन द्वारा एक अस्थाई पुल भी बनाया गया था, जो बाढ़ में बह गया था। जिसकी वजह से आसपास के दुकानदारों व आसपास के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 308

प्रशासन ने दिया आश्वासन

जिसको लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। वही आज बैठक के बाद प्रशासन से भी बात की गई और प्रशासन ने ड्रेन पुल को जल्द से जल्द बनाने का आश्वासन दिया और अस्थाई पुल को भी चालू करने की बात कही है, जिस पर सभी ने सहमति जताई है।