kurukshetra-saansad bole naari shakti vandan adhiniyam paarit hone se desh me judega nya adhyay

Kurukshetra सांसद बोले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने से देश में जुड़ेगा नया अध्याय

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 स्थित अपने निजी आवास कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है। जिसको लेकर वह देश की बहनों और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने इस बिल का पहले कई बार विरोध किया है, लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल को पहले लोकसभा में और उसके बाद राज्यसभा में पारित किया गया और पूर्ण बहुमत से पास किया गया है। जिसको लेकर वह देश की बहनों का बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इस बिल के पारित होने से देश में एक नया अध्याय जुड़ेगा।

ऐसे बयान सिर्फ पागल आदमी ही दे सकता है

Whatsapp Channel Join

वहीं कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी और थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान पर कहा कि ऐसे बयान तो सिर्फ पागल आदमी ही दे सकता है। इसलिए जनता उनका असली चेहरा पहचान चुकी है। और कांग्रेस पार्टी अंत की ओर बढ़ रही है