कुरुक्षेत्र में थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना व चिरायु योजना से गरीब परिवार को बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना 5 लाख तक का इलाज फ्री करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले इसमें बिजली बिल की कंडीशन थी जो सरकार ने हटा दी है। जिसकी वजह से और अधिक लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में 1 लाख 80 हजार से लेकर ₹3 लाख तक के इनकम वाले को भी ₹500000 की मेडीकल सुविधा देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि 1500 रुपए की फीस ऑनलाइन कटेगी और उनका ₹500000 तक का मेडीकल सुविधा सरकार की तरफ से दी जाएगी। जिस किसी को भी ऑनलाइन अप्लाई करने में परेशानी आती है तो वह उनके आवास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। वह अपने कार्यालय से उसका ऑनलाइन फॉर्म भरवाएंगे।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व विपक्ष पर कसा तंज
वही बीते दिन पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा द्वारा ब्रह्म सरोवर की देखरेख पर खर्च किए गए बजट के घोटाले का आरोप लगाया था। जिस पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पूर्व मंत्री भी रहे हैं और स्पीकर भी रहे हैं और कई बार विधायक भी रहे हैं। उनको पहले चाहिए था कि उनको सही तथ्य लेने चाहिए है। उसके बाद ही ऐसी बात करनी चाहिए थी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विपक्ष का काम है मुद्दों उठाना। लेकिन पहले विपक्ष को खुद साफ सुथरा होना चाहिए।