हरियाणा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान पर पलटवार किया और अनिल विज पर आरोप लगाने से पहले खुद की गिरेबान में झांकने की सलाह दी। सैनी ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनेगी।
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 9 वर्षों में युवाओं को जबरदस्त ऊर्जा मिली है और अब नौकरियों के लिए मशक्कत की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी।
9 वर्षों से युवाओं को जबरदस्त ऊर्जा मिली है- नायब सैनी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 9 वर्षों में युवाओं को जबरदस्त ऊर्जा मिली है। खासकर जब पिछली सरकारों के समय में नौकरियों के लिए मशक्कत के साथ-साथ भ्रष्टाचार का भी सामना करना पड़ता था। अब बिना खर्च बिना पर्ची के बूते पर नोकरी मिलती है लिहाजा तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
शराब हत्याकांड पर भी बोले नायब सैनी
यमुनानगर जहरीले शराब कांड पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा अनिल विज के इस्तीफा पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेता की संलिप्ता जग जाहिर हुई है। लिहाजा उदयभान को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए उन्होंने कहा पहले भी कांग्रेस की भ्रष्टाचार में शामिल थे और अब भी वह लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल विज तो भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसते है उनसे इस्तीफा मांगना हास्यास्पद है युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व उन्हें टिप्स दिए।

