Lakhpati Didi Mahasammelan was organized in Yamunanagar

Yamunanagar में हुआ लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन, पूर्व मंत्री Karnadev Kamboj बोले- PM का विजन जब महिलाएं होगी सशक्त, तभी देश होगा विकसित

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के यमुनानगर जिले रादौर में आज लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि अगर हमें 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो उसके लिए हमें महिलाओं को सशक्त बनाना पड़ेगा। जिसके लिए पीएम ने आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

Screenshot 1789

वहीं संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर भी उनके जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है। वहीं एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी भी 15-15 लाख रुपये किसी के खाते में देने का वायदा नहीं किया है। भाजपा ने हर वर्ग को मजबूत करने का वायदा किया था। और सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा राम मंदिर व भगवान राम को लेकर की जा रही टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा आगामी चुनाव में देश की जनता उन्हें इसका सबक सिखाएगी।

Whatsapp Channel Join