महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दोपहर को हल्की बूंदबांदी हुई। जिसके कारण इस बार नवंबर माह में ठंडक का अहसास हुआ। आगामी 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि गत 24 नवंबर को महेंद्रगढ़ जिला 9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हरिणाणा के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम प्रक्षेक अर्जुन ने बताया कि 29 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी।
अगले सप्ताह में आठ डिग्री से 15 डिग्री सेलिसियस पहुंचने की संभावना
आगामी एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से 15 डिग्री सेलिसियस पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को सुबह दिन की शुरूआत घने बादलों के साथ हुई। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि आगामी 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में घना कोहरा छा सकता है। 24 घंटे बाद तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 8 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम प्रक्षेक अर्जुन ने बताया कि 29 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी। इससे अधिकतम तापमान 23.0 से 26.0 डिग्री और न्यूनतम 8.0 से 15.0 डिग्री सेलिसियस के बीच रहने की उम्मीद है।
हवाओं की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेंगी
इस दौरान हवाओं की गति भी 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेंगी। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभावों के कारण क्षेत्र में इस बार नवंबर माह के दौरान ही ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। आगामी 24 घंटे में क्षेत्र में घना कोहरा छाने की भी संभावना बनी रहेगी। वहीं 30 नवंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी है।

