पिछले कुछ दिनों से मौसम करवटें ले रहा है। हालांकि दिन में सूर्य देवता दर्शन देते है। परंतु इसके साथ ही ठंड़ी हवाए चलने से ठंड अभी खत्म नहीं हो रही है। प्रदेश में 1 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिसके कारण दिन के तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी तथा रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
हरियाणा के 6 जिलों में बूंदाबांदी हो रही है। जिनमें जींद, सोनीपत, झज्जर, हिसार, सिरसा और पानीपत शहर शामिल है। कई जगह बादल छाए हुए है। वहीं मौसम विभाग ने एक और दो मार्च को भी बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन में बादल छाए हैं। इससे भी एक बार ठंड दोबारा लौट सकती है। जिससे हरियाणा से लगते पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही आज यानी 27 फरवरी से ही इसका असर देखने को मिलेगा। 1 मार्च तक अनुमान है की दिन का तापमान घटेगा और रात का तापमान बढ़ेगा। बताया गया है कि प्रदेश के कुछ जिलों में बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च के बाद तो हरियाणा में कई जिलों में बारिश हो सकती है। जिससे सुबह शाम ठंड का मौसम बना रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश के भी आसार हैं क्योंकि एक मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर हरियाणा पर ठंड और बारिश के रूप में नजर आएगा। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी।