लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बच गया है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग चुकी है। वहीं हरियाणा भाजपा में संगठन विस्तार जारी है। हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने योगेंद्र शर्मा ने सभी जिलों में संगठन विस्तार शुरु कर दिया है। उन्होंने देर रात भाजयुमो जिलाध्यक्ष की लिस्ट जारी की।

बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक सुभाष सुधा के बेटे साहिल सुधा को भी गृह जिले की कमान दी गई है। वहीं पंचकुला से नरेंद्र लुबाना को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।