loot

Hisar में एक साथ तीन Petrol Pumps पर 2.80 लाख की लूट, घटना CCTV में कैद

हरियाणा हिसार

हरियाणा के हिसार में 3 गांव में पेट्रोल पंप पर डिकैती का मामला सामने आया है। घटना गांव तलवंडी रूक्का,धीरणवास और पाबड़ा गांव के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात हुई है। रिट्ज गाड़ी में कुल 6 युवक सवार थे। तीनों पंपों से करीब 2.80 लाख लूटे। मिली जानकारी के अनुसार वही पाबड़ा गांव के पंप के लूट के बाद बदमाशों की गाड़ी का होंडा सिटी गाड़ी से टकरा गई। इस दौरान बदमाशों ने होंडा सिटी चालक बैजलपुर निवासी कुलदीप पर 2 फायर किए। एक गोली बाजू से टच हो कर निकल गई। इस दौरान बदमाश गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।

धीरणवास पंप संचालक ने बताया कि करीब शाम 3.28 के आस पास की घटना है। एक रिट्स गाड़ी पंप के पास आती है। जिसमें 6 युवक सवार होते है। इसके बाद दो युवक बाथरूम करने के बहाने पंप की रेकी की। इसके बाद दोनों ने अपने साथियों को ईशारा किया। गाड़ी से दो युवक असले के साथ आए और गाड़ी में ही बैठे रहते है। सीधे पंप के कैबिन में घुसते है पिस्तौल दिखाकर बीते 24 घंटे के जमा करीब 2 लाख रूपए छीनकर भाग जाते है। इस दौरान बदमाश सैल्समैन के मोबाइल भी अपने साथ ले जाते है। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी रूक्का पंप पर बदमाशों ने करीब 10 हजार रूपए लूटे है। वही पाबड़ा गांव के पंप पर करीब 70 हजार रूपए लूट की गई। बताया जा रहा है। पाबड़ा गांव से लूट के बाद बदमाश गाड़ी में नेहला गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी का ऐक्सीडेंट हो गया जिसके बाद बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

Whatsapp Channel Join