हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में महिला और पुरुष ने खेतों में फंदे पर लटके मिले। खेत में काम कर रहे किसानों ने पेड़ पर महिला और पुरूष के शव फांसी के फंदे पर झूलते दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। दोनों मृतक सुदकैन गांव के हैं। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के परिजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप नही लगाए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला ओर पुरुष दोनों रिलेशनशिप में थे और दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के मकान आमने सामने थे। दोनों ही शादीशुदा थे। कई दिन पहले महिला अपने घर से लापता हो गई थी और परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों के परिजनों की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।