LNT College

Panipat : M.ED Second Year का परीक्षा परिणाम घोषित, LNT College की रजनी प्रथम, सोनिया द्वितीय

पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा एम.एड. द्वितीय का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें पानीपत के खंड समालखा के एलएनटी कॉलेज आफ एजुकेशन का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। कॉलेज में छात्रा रजनी ने 550 में से 408 अंक लेकर प्रथम स्थान, छात्रा सोनिया ने 550 में से 405 अंक लेकर द्वितीय स्थान व छात्रा अनु ने 403 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने वाली छात्राओं को काॅलेज चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता व मैनेजर राकेश धीमान ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। तीनों छात्राओं के साथ आए कॉलेज पहुंचे माता-पिता एवं अभिभावकों को भी बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि छात्राएं आज हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कामना की है कि वह इसी तरह सफलता की ओर आगे बढ़ती रहें।

कॉलेज चेयरपर्सन ने बच्चों को दि बधाई

Whatsapp Channel Join

इस अवसर पर कॉलेज की चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने मेहनत के बल पर ऊंचाइयों के शिखर को छुआ है। बच्चो के अथक प्रयास और कालेज शिक्षण की मेहनत और परिवार के सहयोग की शक्ति के बल पर संभव हो सका है। कॉलेज मैनेजर राकेश धीमान ने बच्चों को भविष्य में भी मेहनत कर अच्छा परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ.राजेश भारद्वाज,डॉ. दर्शन धीमान, डॉ.बलजीत, डॉ.पूनम, प्रदीप, सत्यनारायण व कमल मौजूद रहे।