Mahapanchayat of farmers

Kurukshetra में किसानों की महापंचायत, 3 अक्टूबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

हरियाणा कुरुक्षेत्र

हरियाणा के Kurukshetra के पिपली में रविवार को आयोजित किसानों की महापंचायत में 3 अक्टूबर को पूरे देश में रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय लिया गया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंचायतों के माध्यम से भाजपा द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचारों को याद कराया जाएगा, और हरियाणा में भाजपा की हार में किसान भी हिस्सेदार बनेगा।

महापंचायत में सरवन सिंह पंधेर के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई अन्य किसान नेता शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में पंधेर ने कहा कि हरियाणा भर में किसानों द्वारा महापंचायतें की जा रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इसका बदला लेने का समय आ गया है। पंधेर ने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान आंदोलन को और भी गति दी जाएगी।

राजनीतिक दलों को चेतावनी

अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि उनके आंदोलन का उद्देश्य अन्य राजनीतिक दलों को चेतावनी देना है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में आने के बाद भी किसानों के साथ दुर्व्यवहार हुआ, तो किसान एकजुट होकर विरोध करेंगे। मोहड़ी ने आगे कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और भविष्य में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें