एक बार फिर से वन विभाग टीम द्वारा लगाए पिंजरे में फसा तेंदुआ

महेंद्रगढ़

हरियाणा के नारनौल में वाइल्डलाइफ व वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक और तेंदुआ फस गया है। इससे पूर्व भी 21 फरवरी को पिंजरे में एक तेंदुआ फसा था। जिसको वाइल्डलाइफ की टीम ने फिरोजपुर झिरका में छुड़वा दिया था।

अब रात को वाइल्डलाइफ विभाग की ओर से लगाए गए दूसरे पिंजरे में एक अन्य तेंदुआ फस गया है। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ पूर्व में पकड़े गए तेंदुए से ज्यादा लंबा चौड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं गत दिवस गांव मुकंदपुरा के पास अरावली क्षेत्र में बसी ढाणी चिरागपुर में गत रात्रि एक भैंस को भी तेंदुए ने जख्मी कर दिया था।

गांव में एक माह से बना हुआ तेंदुए का खौफ

Whatsapp Channel Join

गांव मुकुंदपुरा में एक माह से तेंदुए का खौफ बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ उनके गांव से रात को भेड़, बकरी और कुत्ते उठा ले जाता है। वही अन्य बड़े जानवरों पर भी हमला करता है। जिसके कारण ग्रामीण भयभीत थे। उन्होंने गांव के खेतों की ओर भी जाना बंद कर दिया था। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी थी।

सूचना मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ व वन विभाग की टीम ने वहां पर दो पिंजरे लगवाए थे। इनमें से एक पिंजरे में गत 21 जुलाई को एक तेंदुआ फस गया था। फंसने के बाद वाइल्डलाइफ की टीम ने इसको फिरोजपुर झिरका छुड़वा दिया था। लेकिन गत सोमवार 24 जुलाई को ग्रामीणों ने फिर से गांव के नजदीक बनी पहाड़ी पर एक और तेंदुआ देखा। इस पर ग्रामीणों ने फिर से वाइल्ड लाइव विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग ने पूर्व में लगाए गए पिंजरे में फिर से बकरी बांधी। इस बारे में गत रात्रि को एक अन्य तेंदुआ फस गया। जिसको सुबह ग्रामीणों ने पिंजरे में फंसा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।