road accident

Narnaul : नेशनल हाईवे-11 पर सड़क हादसा, 40 घायल, 5 महिलाओं की हालत गंभीर

महेंद्रगढ़

हरियाणा के Narnaul में नेशनल हाईवे पर गांव भांखरी के पास एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें करीब 40 महिला व पुरुष घायल हो गए। पांच महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी टाटा 407 में बैठकर शोक प्रकट करने के लिए गांव भूषण गए हुए थे। वापस आते समय ये हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 40 महिलाएं व पुरुष शोक प्रकट करने के बाद टाटा पिकअप में बैठकर गांव भूषण गए हुए थे। वे गांव से दो किलोमीटर दूर भांखरी पहुंचे थे कि गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और नेशनल हाईवे पर पलट गई। हादसा गांव से 2 किलोमीटर पहले ही हुआ था। हादसे के बाद महिलाओं की चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो पूरा गांव मौके पर ही पहुंच गया।

अन्य खबरें