तीज के त्योहार के अवसर पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पतंगबाजी करने का रिवाज है। महेंद्रगढ़ में तीज के त्योहार पर हर साल सावन के महीने में लोग पंतगबाजी करते हैं। बच्चे और युवा सुबह ही छतों पर चढ़कर पतंगबाजी करने लगे।
तीज का त्योहार मनाया बडे धूमधाम से
हरियाली तीज का त्योहार हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि सुबह बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया था। लेकिन बारिश रुकने के बाद सभी बच्चे और लोग छतों पर चढ़कर पंतग उड़ाते नजर आए। बच्चे व युवाओं की भीड़ का झुंड पतंग की दुकान पर भी दिखाई दिया। बच्चो की गूंज चारों ओर ये काट, वो काट की सुनाई दे रही थी। साथ ही बच्चे आसमान मे रंग-बिरंगी पतंग उड़ाने के साथ सुहाने मौसम का लुप्त उठा रहे है।
क्या-क्या किया तीज के अवसर पर
आपको बता दें कि तीज के त्योहार पर मेंहद्रगढ़ जिले में पतंगबाजी करने की परंपरा कई वर्षो से चली आ रही है। हर साल सावन महीने में तीज पर लोग पंतगबाजी करते हैं। शनिवार को तीज का त्योहार होने की वजह से बच्चे और युवा सुबह ही छतों पर चढ़कर पतंगबाजी करने लगे थे।
उस बीच बारिश होने के कारण पतंगबाजी को वही रोकना पड़ा और बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया। तब बारिश रूकी तो बच्चे व युवा फिर से छतों पर चढ़कर पतंग उडाने लगे और कुछ युवा अपने परिवार के साथ छतों पर पतंगबाजी करते हुए नजर आए। लोग तीज के अवसर पर पतंग के साथ-साथ नाच गाना भी करने लगे और तीज का त्योहार बडी दूम-दाम से मनाया।

