hail fell with rain

Narnaul में मौसम हुआ ठंडा, बारिश के साथ गिरे ओले

महेंद्रगढ़

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के Narnaul के नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक घंटे बारिश हुई, वहीं कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे लोगों ने गर्मी में काफी हद तक राहत महसूस की है। आसमान में बादल छाने और बरसात से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बरसात का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

वहीं इस बरसात ने वन्य जीवों और पेड़-पौधों के लिए औषधि का काम किया है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा था। दोपहर 2 बजे बाद आसमान में बादल छा गए और बरसात शुरू हो गई। जिससे काफी हद तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि पिछले सप्ताह भर से लोगों व जीव-जंतुओं को भीषण गर्मी और जोरदार तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था।

बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। जिसके चलते बाजार भी सुनसान नजर आने लगे थे। किसान और आमजन बरसात होने की आस लगाए हुए थे। लेकिन शुक्रवार को करीब दो बजे बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। आसमान में बादल छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। जिसके बाद आधे घंटे की जोरदार बरसात ने मौसम में ठंडक घोल दी। तापमान में गिरावट तो दर्ज की ही गई, बल्कि तेज धूप व चल रही हीट वेव से आमजन को काफी हद तक राहत मिली है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें