ARREST

Faridabad में सोने के लिए चादर नहीं देने पर व्यक्ति ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

फरीदाबाद बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला फरीदाबाद में 10 नवंबर को तिकोना पार्क में हुई एक युवक की हत्या के संदर्भ में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि उसने शराब के नशे में सोते समय अपने दोस्त से चादर मांगी थी, लेकिन जब दोस्त ने इसे देने से इनकार किया, तो उसने उसे पीट-पीटकर मार डाला। इस पर पुलिस ने उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपी का नाम अर्जुन है और वह एसी नगर में रहता है। इसका आरोप है कि उसने अपने ही दोस्त रवि की हत्या की और दूसरे दोस्त राजीव को गंभीर रूप से घायल किया, क्योंकि उन्होंने इसकी बात नहीं मानी थी।

तीनों ने एक साथ बैठकर पी थी शराब

Whatsapp Channel Join

पुलिस के मुताबिक, तीनों लोग तिकोना पार्क कार मार्केट में अलग-अलग जगह काम करते थे। 10 नवंबर की रात इन्होंने एक साथ शराब पी और फिर चादर मांगने के लिए झगड़ा किया। जिस पर अर्जुन ने पड़े पत्थरों से अपने दोनों साथियों पर हमला किया। अर्जुन ने रवि की गर्दन वहीं पड़े ब्लेड से काट दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान की रिकवरी करेगी। घायल युवक का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर है।