Sanjay Chhaukkar

Manohar सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव के करवा रही विकास : संजय छौक्कर

पानीपत बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

भाजपा की जनहितकारी योजनाओं से आज हर वर्ग खुश है। मनोहर सरकार की नीतियों का लाभ आमजन को खूब मिल रहा है। बिना किसी जातिवाद और क्षेत्रवाद के सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है।

उक्त बातें भाजपा नेता संजय छौक्कर ने गांव हलदाना में सरपंच रामनिवास द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान कही। संजय छौक्कर ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर करवाना है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है। जिनके सराहनीय परिणाम मिल रहे हैं।

0696a2f3 aa58 4be1 9696 b3b140e8c724

उन्होंने कहा कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपल्क्ष पर पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। पूरे देश बहुत ही खुशी का माहौल है। इस मौके पर सरपंच राम निवास, सुरेन्द्र छौक्कर, रविन्द्र छौक्कर, सुशील शर्मा, नवीन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, पाले राम, जनारा, हुकम सिंह, नवीन छौक्कर आदि सहित अनेक मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join