हरियाणा भारतीय जनता पार्टी में आज कई और बड़े चेहरे शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अशोक तंवर के साथ रहे और कई अन्य नेता और उनके समर्थक रविववार को भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचकूला के पंचकमल सकेतरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार 4 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें अन्य पार्टियों से आने वाले नेताओं और उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर अशोक तंवर के समर्थकों का पंचकूला पहुंचना जारी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी करीब दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दूसरी पार्टियों से आने वाले नेताओं और उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल किया जाएगा।
