समालखा,अशोक शर्मा
विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा सनौली में कावड़ियों के लिए विशाल मैडिकल कैंप व भोजन की व्यवस्था की गई है।जिसमें रोजना सैकड़ो कावड़िये दी गई सुविधा का लाभ उठ रहे हैं।रुहानी केन्द्र की महासचिव हरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विश्व मानव रूहानी केंद्र शिविर सभी प्रतिभागियों के हित को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय,राज्य और केन्द्रीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करता है।शिविरों का सौम्य और शांतिपूर्ण वातारण शिविरों को शोर-शराबे से रहित रख कर बनाया गया है।जबकि शराब व धूम्रपान पूर्णतया प्रतिबंधित है।इसके अतिरिक्त शिविरों में सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए अग्निशामक यन्त्र व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संस्था है जो कि सन 2005 से मानवता की सेवा में सेवारत है।ये संस्था पंजीकरण अधिनियम 1860 और हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विधिनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत है।हमारा मुख्यालय गाँव नवाँनगर नानकपुर,पंचकूला में स्थित है।समस्त भारत मे लगभग 260 शाखाएँ हैं।हमारी संस्था के द्वारा चिकित्सा,शिक्षा क्षेत्र और समाज की सेवाओं के लिए धर्मार्थ सामाजिक सेवा कार्यक्रमो के अन्तर्गत सक्रिय रहकर छात्रों, अनाथों,बीमारों और बुजुर्गों की सदैव सहायता की जाती है।ये सभी गतिविधियां हमारे आध्यात्मिक प्रमुख सन्त बलजीत सिंह जी की सतत प्रेरणा से प्रेरित है।