Anti Corruption Force Organization

Sonipat : भ्रष्टाचार का बढ़ना देश-प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी अड़चन, Mayor Nikhil Madan बोलें इसे रोकने के लिए निभाएं कर्तव्य

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर कबीरपुर रोड स्थित वृंदावन गार्डन में एंटी क्रप्शन फोर्स संस्था की ओर से भ्रष्टाचार रोकने और उसके खिलाफ जागरूकता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में नगर निगम मेयर निखिल मदान ने शिरकत की। उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अपना कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान मेयर निखिल मदान ने उपस्थित शहरवासियों से अनुरोध किया कि वह सब अपने आसपास हर विभाग में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लें और लोगों को जागरूक भी करें। इसी तरह राष्ट्र निर्माण का कार्य तेज गति से आगे बढ़ सकता है। भ्रष्टाचार के बढ़ने के कारण अनेकों विकास कार्य समय पर पूरे नहीं होते और कई कार्य बंद ही हो जाते है। भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए आम जनता, सरकारी अधिकारी, जन प्रतिनिधि सबको मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

मदान 2

मेयर निखिल मदान ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए वह सभी आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं देते है। इस मौके पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े और संस्था के विभिन्न सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Whatsapp Channel Join

मदान 1

कार्यक्रम में एंटी क्रप्शन फोर्स-1 संस्था के प्रधान सुरेश कुमार, महासचिव सतीश कुमार, सचिव अमित शौरी, भाजपा नेता राजीव जैन, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुमन मंजरी, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत अत्री, संगीता गौड़, दिलबाग पांचाल, ट्री मैन देवेंद्र सूरा, ज़िला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला सहित काफी लोग मौजूद रहे।

मदान 3