पंजाब के किसानों का दिल्ली आंदोलन का आज (15 फरवरी) तीसरा दिन है। वह फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी और अन्य मांगों को पूरा करने के लिए हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बंद हैं। हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर 3 दिनों से किसानों को रोका हुआ है। हरियाणा से लगते पंजाब के खनौरी और डबवाली बॉर्डर भी तीन दिनों से बंद हैं।
किसानों ने आज पंजाब के 6 जिलों में 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन किया। उन्होंने तीन घंटे तक पंजाब के कई इलाकों में टोल नाके फ्री कर दिए। आंदोलन को खत्म करवाने के लिए 3 केंद्रीय मंत्रियों की चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मीटिंग होगी। 7 दिनों में दोनों पक्षों के बीच यह तीसरी मीटिंग होगी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने घोषणा की कि कल यानी 16 फरवरी को हरियाणा में 3 घंटे के लिए सभी टोल फ्री होंगे। हरियाणा पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालों प्रदर्शनकारियों के 2 वीडियो जारी किए। हरियाणा पुलिस ने शंभू बार्डर पर पुलिस के पर पत्थरबाजी करने वालों के वीडियो रिलीज कर उनकी पहचान की अपील की है। वीडियो 13-14 फरवरी का है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस आंसू गैस के गोलों से धागा रही थी तो दूसरी तरफ से कुछ युवाओं ने फोर्स के ऊपर पत्थर फेंके।

पिछली बार कौमी इंसाफ मोर्चा प्रदर्शनकारी पहुंचे थे
चंडीगढ़ में मंत्रियों की मीटिंग में पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा लगाई गई है। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों की किसान नेताओं से मीटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। यहां चंडीगढ़ पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात किए गए हैं। पिछली बार यहां जेल में बंद सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे।

किसान नेता का मोदी ग्राफ वीडियो जारी
इस वीडियो में आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का वीडियो जारी हो रहा है। जिसमें किसान नेता जगजीत कह रहे हैं कि मोदी का ग्राफ राम मंदिर के कारण बहुत ऊपर चला गया है। उसका ग्राफ कैसे नीचे आ सकता है। मैं बहुत बार गांवों में गया, लोगों को कहता था, कि उसका ग्राफ बहुत ऊंचा है। दिन बहुत कम हैं, क्या बहुत कम दिनों में इसका (नरेंद्र मोदी) का ग्राफ डाउन कर लेंगे।

चंडीगढ़ पहुंचे किसान नेता
किसान नेता केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंचे शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के नेता मीटिंग के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पहुंच गए हैं। जिसमें जगजीत डल्लेवाल और सरवण पंधेर के साथ 11 किसान नेता शामिल हैं। मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नित्यानंद राय भी शामिल होंगे। पंजाब के किसानों का समर्थन करने हरियाणा के किसान जाएंगे।

हिसार के हर गांव में होगा किसान आंदोलन का प्रचार
हरियाणा के हिसार में किसान महापंचायत हुई। जिसमें किसान नेता रवि आजाद और विकास सीसर की मौजूदगी में फैसला लिया गया कि वहां के किसान पंजाब के किसानों के समर्थन में खनौरी बॉर्डर पर जाएंगे। किसान कल से (16 फरवरी) हांसी, हिसार के हर एक गांव में जाकर किसान आंदोलन का प्रचार करेंगे। 18 फरवरी को किसान अपने-अपने गांव में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। 20 फरवरी को खेड़ी चौपटा में इकट्ठा होकर पंजाब के किसानों के समर्थन में खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। हालांकि पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर इस महापंचायत को जल्द बंद करा दिया।